Betul News : आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Betul News : आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बैतूल। नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर बने टोल प्लाजा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए है। क्योंकि यहां पर स्थानीय लोगों से भी टैक्स वसूल किया जा रहा है। वाहन चालक तहसील मुख्यालय तक चार पहिया वाहन से आने पर भी टैक्स अदा कर रहे हैं। वहीं, टोल प्रबंधन और संबंधित कंपनी के अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Also Read : Betul News : समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो संगठन की पहुंच: धाकड़

आम आदमी पार्टी ने इस जनहित के मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर जिले में पंजीकृत वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि टोल टैक्स से होकर गुजरने वाला हर वाहन टैक्स अदा कर रहा है, चाहे वह वाहन बैतूल तहसील का ही क्यों नहीं हो इस व्यवस्था से लोग खासे परेशान हैं और स्थानीय वाहनों पर टोल टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं।

ऐसी ही परेशानी लोगों को जिले में स्थित नेशनल एवं स्टेट टोल प्लाजा पर झेलनी पड़ रही है। जिले से पंजीकृत वाहनों से टोल वसूली पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। उन्होंने बताया वाहन चालकों से टोल टैक्स और रोड टैक्स वसूल किया जा रहा है। जब टोल टैक्स ले रहे है, तो रोड टैक्स के पैसे वाहन स्वामियों को वापस किया जाना चाहिए।

Also Read : Betul samachar : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर

 नाइंसाफी नहीं की जाएगी बर्दाश्त

सोमवार को इन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने स्थानीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली बंद करने की मांग की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।

जिले वासियों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से मुक्त नहीं किया जाता है तो आम आदमी पार्टी टोल नाके पर धरना देकर इसका विरोध करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश यादव, प्रीतम भूमरकर, ललित कुमार, संतोष देशमुख, अब्दुल, हरिराम पवार, शंकर पेंदाम, विनोद, मूलचंद, मनोहर, सुधीर, बाबा सोलंकी, श्याम, गोकुल, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Also Read : Betul News : समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो संगठन की पहुंच: धाकड़