Betul News: जिले के सबसे बड़े लीडिंग कॉलेज की जनभागीदारी समिति गठित

Betul News: जिले के सबसे बड़े लीडिंग कॉलेज की जनभागीदारी समिति गठित

बैतूल। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सहमंत्री एवं जेएच पीजी कॉलेज के संघर्षशील छात्र नेता निलेश गिरी गोस्वामी को जेएच पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि निलेश गिरी गोस्वामी ने अपने छात्र राजनीति की शुरुआत 2016 से विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़कर की।

इस बीच वें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से लगातार कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने और उसके  निराकरण के लिए संघर्षरत रहते हैं। निलेश गिरी गोस्वामी अपनी इस खूबी के चलते युवाओं के सबसे प्रिय छात्र नेता रहे हैं।

Also Read:Tapti Darshan 18 DEC 2022 | आज का ताप्ती दर्शन पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें। 👇🏻

2016 से विधार्थी परिषद के 2 वर्ष बैतूल नगर मंत्री एवं 2 वर्ष बैतूल जिले के जिला संयोजक, मध्यभारत प्रांत के लगातार 2 वर्ष प्रदेश सहमंत्री जैसे अन्य दायित्वों का निर्वाह किया है।उनकी सक्रियता को देखते हुए बैतूल जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान ने उन्हें जेएच कॉलेज में जनभागीदारी सदस्य के रूप में शामिल किया है।

इसके अलावा मोहन नागर, रितु खंडेलवाल, बसंत माकोड़े, कांतु दीक्षित, विवेक शर्मा, मंजीत साहनी, विकास प्रधान, शिवराज सिंह परिहार, कुवंरलाल नागले, डॉ. कैलाश वर्मा, दीपशिखा वैध, सुमित सोनी, अभिषेक जैन को जनभागीदारी समिति का सदस्य मनोनीत किया है।  सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान का आभार व्यक्त किया है।

Also Read: Betul News: भक्तिरस से कलाकार भी अछूते नहीं,पंडित प्रदीप मिश्रा की हूबहू तस्वीर बनाई उमा सोनी ने