Betul News: आजाद राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

आजाद राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त
बैतूल। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज का राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह बैतूल में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह के दौरान साहू समाज के युवक-युवतियों का राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन, साहू समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना है।

अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू दिल्ली ने अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, अखिल भारतीय साहू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री गोपाल साहू , राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक, प्रदेश अध्यक्ष नारायण साहू की सहमति से आठनेर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश आजाद को राष्ट्रीय गौरव दिवस समारोह आयोजन समिति का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है।