Betul Me Tendua : आमला वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने किया मवेशी काेे घायल, पर्गमार्क भी मिले

Betul Me Tendua : आमला वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने किया मवेशी काेे घायल, पर्गमार्क भी मिलें

Betul Me Tendua : बैतूल जिले के आमला वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर एक मवेशी को घायल कर दिया। वहीं मौके पर पग मार्क भी मिलें है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामला आमला वन परिक्षेत्र के बोरी खुर्द के पास शिवपुरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में शिवपुरी में अपने खेत में मकान बनाकर रह रहे खापा गांव के लखन नामक व्यक्ति के खेत में बंधी बछिया पर गले सहित शरीर के कई हिस्सों पर तेंदुए ने हमला किया। बछिया की छटपटाहट के बाद तेंदुआ उसे उसी हालत में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बछड़े के चिल्लाने पर किसान सहित अन्य लोग इकट्ठा हो गए थे।

लोगों ने तुरंत घटना की सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर सीसीटीवी भी लगाए और आसपास के इलाके में सर्चिंग भी की। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

इधर घटनास्थल पर पहुंचे जनपद अध्यक्ष गणेश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द ही लोक सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। रेंजर आरपी उईके ने बताया की तेंदुए के हमले की सूचना मिलने पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

साथ ही सर्चिंग की जा रही है, लेकिन अभी तेंदुए की प्रॉपर लोकेशन नहीं मिल पाई है। इधर जनपद अध्यक्ष आमला ने कहा है की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना देकर लोक सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है।