Betul ki taza khabar: ‘खेलो इंडिया’ के तहत खेल प्रतियोगिता संपन्न

Betul ki taja khabr: ‘खेलो इंडिया’ के तहत खेल प्रतियोगिता संपन्न

Betul ki taja khabr: बैतूल। खेल हमें आत्म विश्वास के स्तर का निर्माण करना और जीवन की गुणवत्ता को सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ्य रह सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होने से हमें सभी रोगों में सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। खेल पाठ्य सहगामी क्रिया के अंतर्गत विशेष महत्व रखते हैं।

Also Read:Tapti Darshan 09 FEB 2023: आज का ताप्ती दर्शन पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें। 👇🏻 

इसी उद्देश्य को लेकर खेलो इंडियो यूथ गेम के तहत खेल भावना को लेकर गौठाना स्कूल कबड्डी, खो-खो और दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। शाला के शिक्षक जयश्री मेश्राम व मदनलाल डढोरे ने कहा कि खेल में बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले तो वह राष्ट्रीय-अंर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को निखान सकते हैं।

Also Read: Betul Crime News : 16 देशी कट्टे और कारतूस के साथ 47 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ खेल, रचनात्मकता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभगिता से बच्चों के कौशल में उन्नयन के साथ सर्वागीण विकास होता है। श्ेवता निरापुरे, मंगला साबले, मोनिका वर्मा, तनवीर खान, मदनलाल डढोरे, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरीता तुमड़ाम, पालकगण, छात्र-छात्राओं सहित अनेेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Also Read:  Today betul news: जायज मांगों को लेकर शिक्षक 12 को सौंपेंगे ज्ञापन