Betul Ki Khabar: मुलताई इलाके में जमकर हुई ओलावृष्टि, खेतों और घरों में जमा हुआ बर्फ का ढेर

Betul Ki Khabar: मुलताई इलाके में जमकर हुई ओलावृष्टि, खेतों और घरों में जमा हुआ बर्फ का ढेर

Join WhatsApp group

Betul Ki Khabar: मुलताई। दुनावा और बिसखान में बीती रात जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे कि खेतो और घरों में बर्फ का ढेर जमा हो गया। साथ ही तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। जिससे कि कई मकानों के छप्पर उड़ गए हैं और कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पेड़ों की शाखाएं भी टूट गई और खेतों में भी कई जगह पानी भर गया है।

किसानों द्वारा पूरे मामले की शिकायत एसडीएम से की गई और सर्वे कर मुवावजे की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात 9:30 बजे के बाद क्षेत्र में जमकर हवा चलने लगी। जिसके बाद अचानक से ओलावृष्टि चालू हो गई। लगभग आधे घंटे तक जमकर ओले गिरे। बताया जा रहा है कि आवले से बड़े आकार के ओले इस क्षेत्र में गिरे हैं। इस ओलावृष्टि से बंसीलाल पवार की चार एकड़ की कद्दू की फसल बर्बाद हो गई।

Betul Ki Khabar: मुलताई इलाके में जमकर हुई ओलावृष्टि, खेतों और घरों में जमा हुआ बर्फ का ढेर

वहीं पन्ना देशमुख की गाय, प्रकाश डहारे का बैल और मनोज कव्वाल की पांच बकरिया मर गई। इसके अलावा भी अन्य लोगों के मवेशी मरने की सूचना है। इधर दुनावा में भी विजय पवार के आम के बगीचे में भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 2 लाख रुपए की आम की फसल खराब हो गई है। वहीं क्षेत्र में सब्जियों की फसल पर भी भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। दुनावा क्षेत्र में भी जमकर ओलावृष्टि हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।