Betul Ki Khabar: पंजाबराव गायकवाड़ पुनः बने जिलाध्यक्ष, विनय डोंगरे  जिला मंत्री नियुक्त

Betul Ki Khabar: पंजाबराव गायकवाड़ पुनः बने जिलाध्यक्ष, विनय डोंगरे  जिला मंत्री नियुक्त

Betul Ki Khabar:(बैतूल)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था।

भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है, जो  मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतन्त्र मजदूर संगठन है। स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुसांगिक संगठन है।

सोमवार को भारतीय मजदूर संघ की आयोजित बैठक में संभाग प्रभारी वंदना राजोरिया नर्मदापुरम, विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया नर्मदापुरम के विशेष आतिथ्य में जिला कार्यकारणी की 2 वर्ष के सेवाकाल उपरांत पुनः घोषणा की गई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष का दायित्व पुनः पंजाबराव गायकवाड़, जिला मंत्री का दायित्व विनय डोंगरे, उपाध्यक्ष पर्वत राव ठाकरे, संपत दरवई, राकेश नामदेव, सहमंत्री रीता रैकवार, हरिओम कुशवाह, गोविंद साहू, कोषाध्यक्ष विशाल बारस्कर, विधि सलाहकार संजय कुरवाडे, कार्यलय मंत्री का दायित्व डीडी धोटे को सौंपा गया।

Betul Ki Khabar: पंजाबराव गायकवाड़ पुनः बने जिलाध्यक्ष, विनय डोंगरे  जिला मंत्री नियुक्त

भारतीय मजदूर संघ के 2 वर्ष के कार्यकाल के बाद नियमानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले सभी पदाधिकारियों को समाजसेवियों, पत्रकारों, विभिन्न सामाजिक संगठनो ने बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंता उइके, बिजली कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चंद्रभान  पंडाग्रे, विजय यादव, बिजली साख समिति के अध्यक्ष संतोष शिन्धे, अंशकालीन अध्यक्ष नत्थूराम चढोकर, ऋषिराम सरले, प्रकाश बंजारे, सुनील पाल, भवन निर्माण के रूपलाल गोहे, मिरचंद साहू,आनंदराव पोटफोड़े, ऋषभ जैन, अंकित सक्सेना उपस्थित थे।