Betul Crime : नाबालिग बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार

Betul Crime : नाबालिग बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp group

Betul Crime : मुलताई के पट्टन से 1 साल पहले एक नाबालिग बालिका का अपहरण हो गया था, जिसे पुलिस ने 1 साल बाद नागपुर महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला है।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता का अपहरण उसके जीजा के रिश्तेदारों ने किया था। वहीं नागपुर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है।

Betul Crime : नाबालिग बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पट्टी चौकी प्रभारी रघु काकोड़े ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिछले वर्ष से अपहर्ता नागपुर शहर के बेलतरोड़ी क्षेत्र में है। पता चलने पर थाने स्तर पर टीम गठित कर नागपुर बेलतरोड़ी के लिए रवाना हुई।

जहां थाना बेलतरोड़ी लोकल पुलिस की मदद से जानकारी के अनुसार बताए हुए स्थान पर पहुंचे। जहां पर एक झोपड़ी में अपहर्ता एक संदेही के साथ मिलने से अपहर्ता और संदेही को थाना बेलतरोड़ी लेकर गए।

पूछताछ कर हमराह लेकर थाना मुलताई आए। अपहर्ता के थाना मुलताई में कथन लिए गए। जहां पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद आरोपियों पर धाराओं का इजाफा कर आरोपी और सहयोगी आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय मे पेश किया गया हैं। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उप निरी. रघु कोकोडे आर. सलमान शाह, महिला आर. मेघा धुर्वे और साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।