Betul Collector News: विकास यात्राओं के साथ आयोजित होंगे विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर

Betul Collector News: विकास यात्राओं के साथ आयोजित होंगे विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर

Betul Collector News: कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विकास यात्राओं के साथ प्रमुख स्थानों पर विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान गौरव दिवस भी आयोजित किए जाएं।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि गौरव दिवस के दौरान संबंधित गांवों से जुड़े प्रमुख नागरिकों, समाजसेवियों अथवा शासकीय सेवकों को सम्मानित भी किया जाए। सम्मानित होने वालों में पेसा एक्ट क्रियान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारी भी हो सकते हैं।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विकास यात्रा में सम्मिलित होने वाले जनप्रतिनिधियों को स्कूलों के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भी शामिल किया जाए एवं उनको भोजन करवाया जाए, ताकि वे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता से वाकिफ हो सके।

Betul Collector News: विकास यात्राओं के साथ आयोजित होंगे विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सतत भ्रमण कर शिक्षण संस्थाओं में तैयार होने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं उसमें प्रयोग होने वाली सामग्री स्वच्छता से संधारित किए जाने की भी जांच करने के निर्देश दिए, ताकि कहीं अशुद्धता के साथ मध्यान्ह भोजन न बने। उन्होंने मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड एवं आयोडाइज्ड नमक का ही उपयोग करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Betul Collector News: विकास यात्राओं के साथ आयोजित होंगे विद्युत उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर