Betul Accident News: दो बाइक की आपस में टक्‍कर से 1 की मौत, 3 घायल

Betul Accident News: दो बाइक की आपस में टक्‍कर से 1 की मौत, 3 घायल

Join WhatsApp group

Betul Accident News: बैतूल में बीती रात बाइक टक्कर में घायल हुए बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठी एक महिला और किशोर घायल हो गए। हादसे में टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के ने बताया की बाइक सवार 26 वर्षीय अशोक पिता साहबलाल को बीती रात जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की सिमोरी निवासी यह युवक चुनालोमा से मजदूरी कर देर रात साथी महिला मजदूर कांता बाई और एक किशोर प्रिंस को लेकर गांव वापस आ रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही दूसरी तरफ से बाइक लेकर आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

Betul Accident News: दो बाइक की आपस में टक्‍कर से 1 की मौत, 3 घायल

इस टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार मौके पर ही गिर पड़े। इस हादसे में अशोक को सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि कांता और प्रिंस भी घायल हो गए। जबकि सामने वाला बाइक चालक भी घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का परीक्षण करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।