Amla News: 17 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन, नपाध्यक्ष ने लगाया विधायक पर उपेक्षा का आरोप

Amla News: 17 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन, नपाध्यक्ष ने लगाया विधायक पर उपेक्षा का आरोप
Amla News: 17 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन, नपाध्यक्ष ने लगाया विधायक पर उपेक्षा का आरोप

Amla News :  (आमला)। नगरपालिका परिषद बनते ही शहर में विकास कार्यों की गति में तेजी आ गई है। गुरुवार को नपा अध्यक्ष सहित परिषद द्वारा उपनगरी बोड़खी में 17 लाख से निर्मित होने वाले निर्माण कार्यो का भूमि पूजन किया गया।

नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे को शहर की जनता की याद आ रही है, लेकिन विगत लगभग 5 वर्ष से विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाए और शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसती रही। शहर की जनता के लिए जो बड़ी समस्या थी, उनको दूर करने के लिए परिषद कर्तव्य निस्ठ है। उपनगरी बोड़खी की जनता को मोक्षधाम जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।

महिला सम्‍मान की सिर्फ बातें ही करते है-Amla News

Amla News: जनता की समस्या को प्राथमिकता से परिषद ने दूर किया। प्रदेश के मुखिया महिला सम्मान की बात करते है लेकिन शहर की महिलाओं को तिजा, भुजलिया, विसर्जन करने घाट पर परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज तक पूर्व परिषद सहित वर्तमान विधायक ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया।

महिलाओं की समस्या को देखते हुए चंद्रभागा नदी पर घाट का निर्माण कर सौंदर्यीकरण किया गया। शहर में विकास कार्य को लेकर नपा परिषद लगातार प्रयास कर रही है, वही विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे बिना टेंडर के ही भूमि पूजन कर इतिश्री करने में लगे हुए है।

गुरुवार को परिषद द्वारा उपनगरी बोड़खी के वार्ड क्रमांक 14 व 15 में 3 सीसी रोड लागत लगभग 17 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद रोहित हारोड़े, पद्मनी भूम्मरकर, ओमवती विश्वकर्मा, काशी बाई शेसकर, अमित हुरमाडे कांग्रेस नेता वीरेंद्र बर्थे, अशोक हाथिया सहित वार्ड वासी उपस्थित थे ।

प्रदेश और जिले की सभी जरूरी खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सअप से…सबसे मजेदार तस्‍वीरें देखते ही चेहरे पर आ जाएंगी हंसी, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट