Adhivakta Sangh Election : अधिवक्ता संघ चुनाव में दीक्षित सह-सचिव और गायकवाड़ पुस्तकाध्यक्ष निर्विरोध

Adhivakta Sangh Election : अधिवक्ता संघ चुनाव में दीक्षित सह-सचिव और गायकवाड़ पुस्तकाध्यक्ष निर्विरोध

Adhivakta Sangh Election : बैतूल। जिला अधिवक्ता संघ आम चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया की गई। निर्धारित समय शाम 4 बजे तक सह-सचिव पद के एक उम्मीदवार ने नामाकंन वापस लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी आरपी साहू, आकाश श्रीवास्तव, राकेश पटेल, अरविन्द देशपाण्डे ने बताया कि 7 जुलाई को शाम 4 बजे चुनाव में शामिल प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेने हेतु चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित समय दिया गया था, जिसके अनुसार सह-सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार कलश कुमार दीक्षित एवं यादोराव कुम्भारे में से यादोराव कुम्भारे द्वारा अपना नामाकंन वापस ले लिया गया।

Adhivakta Sangh Election : अधिवक्ता संघ चुनाव में दीक्षित सह-सचिव और गायकवाड़ पुस्तकाध्यक्ष निर्विरोध

अब चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अवध कुमार हजारे, संजय कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार पाल, संजय चौरसे, जयदीप सिंह रूनवाल, सचिव पद के लिए बलदेव कुमार महाजन, रजनीश जैन, रविन्द्र धोटे, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार कापसे, योगेश कुमार पाटिल, पुस्काध्यक्ष के लिए राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु चन्दू, दीपक कुमार घोरमाडे, माधोराव सरनेकर, निकिता काले, राजेन्द्र कुमार बघेल, श्यामसुन्दर राठौर, सौरभ परिहार, सुनन्दा नागले, सुनिल सोनकपुरिया, उमेश कुमार गुहारिया उपरोक्त उम्मीदवार शामिल है। अधिवक्ता संघ बैतूल की चुनावी प्रक्रिया में गज्जू गुबरेले, अनिल कुम्भारे तथा राजू गीद, संदेश नामदेव द्वारा भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया।