Betul News: मणिपुर की दर्दनाक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया आंदोलन, प्रदेश की राजधानी में उमड़ा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जनसैलाब 

Betul News:(बैतूल)। आम आदमी पार्टी पार्टी के जिला अध्यक्ष उत्सुक आर्य ने उजड़ते बर्बाद होते मणिपुर की घटनाओं को लेकर सीधे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मणिपुर पर निशाना साधते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की है। जिलाध्यक्ष आर्य ने बताया कि मणिपुर घटनाओं को लेकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया, जिसमें बैतूल जिले के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को देखकर उन्हें गुजरात के दंगों का दर्द महसूस होने लगा है। जिसे देश और प्रदेश की जिम्मेदारी भारत की जनता ने अपने विश्वास के साथ उन्हें चुन कर दी है, बहुत बड़ी भूल हो गई, इन्होंने भारत वासियों से विश्वासघात किया है। देश के प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री ने देश की आम जनता के साथ,धोखाधड़ी की है। अब यह गलती भारत की जनता कभी नहीं दोहराने वाली।

ऐसे शर्मनाक कृत्य प्रधानमंत्री की डबल इंजन की सरकार में हो रहे, जनता इसका हिसाब करेगी। श्री आर्य ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद, दोस्तवाद की राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री को अगर मणिपुर और गुजरात की मासूम औरतों और बच्चियों की पीड़ा का एहसास होता तो आज देश की बच्चियां अपने आप को एक आदर्शवादी राजनेता की छत्रछाया में महफूज समझती, उन्होंने कहा कि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री शर्मनाक घटनाओं करतूतों पर क्यों मौन है। प्रधानमंत्री को निश्चित ही भारत की जनता 2024 में सबक सिखाने को तैयार है।

आर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता के टैक्स के पैसों से विदेशों में यात्रा कर झूठी वाह-वाही और वर्चस्व लूटने वाले प्रधानमंत्री जी क्या मणिपुर जाकर दुराचार पीड़िताओं से उनका दर्द सुनने में उनको न्याय दिलाने में आप का 56 इंच का चौड़ा सीना धराशाई हो जाता? जिन्हें निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाया गया है जिन गरीबों के 15 सौ से अधिक घर जले हैं 129 से अधिक मौतें हुई है, 500 गांव जहां तबाह हुए हैं उनकी चीखें भाजपा के हर नेता को जिंदगी भर सुनाई देने वाली है, लोकतंत्र की ताकत भाजपाई अब देखेंगे।