Betul News: अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय छुन्ना मिश्रा की जीत

Betul News:(बैतूल)। अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम आज देर रात आए। अध्यक्ष पद में संजय छुन्ना मिश्रा ने अपने निकटतम उम्मीदवार अवध हजारे को 150 मतों से पराजित किया। संजय मिश्रा को 325 मत, अवध हजारे को 175 मत और सुरेंद्र चौहान को 40 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर जयदीप रूनवाल ,सचिव पद पर बलदेव महाजन और कोषाध्यक्ष पद पर योगेश पाटिल ने जीत दर्ज की। सात सदस्यीय कार्यकारणी में सौरभ परिहार 367 मत सुनंदा नागले 337, निकिता काले 305, श्याम सुंदर राठौर 289, माधोराव सरनेकर 271, राजेंद्र कुमार बघेल 259 एवं उमेश कुमार गुहारिया 233 मत पाकर विजयी रहे। सह सचिव पद पर कलश दीक्षित, एवं पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए राजेंद्र कुमार गायकवाड पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है।