Betul Crime News: 12वी के छात्र का संदिग्ध हालत में मिला शव, गले पर चोट के निशान, हत्‍या की आशंका

Betul Crime News: मुलताई थाना क्षेत्र के मासोद चौकी के सहनगांव में एक युवक का शव पड़ा मिला। पहले युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बाद में मृतक की पहचान कर हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के गले पर निशान है और पास में एक तार भी पड़ा है। ऐसे में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, वही लोग इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सहन गांव जोड़ पर गोंडा निवासी सुमित पिता सुभाष खासदेव (19) का शव पड़ा हुआ था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी बसंत अहांके सहित स्टाफ मौके पर पहुंचा और मामले में जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल भिजवाया जा रहा है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि शव के पास में एक तार भी पड़ा हुआ था। सुमित के गले के ऊपर निशान भी बने हुए थे। ऐसे में मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल परिजन नहीं समझ पा रहे हैं कि सुमित यहां कैसे पहुंचा। परिजनों ने बताया कि सुमित कक्षा 12वीं का छात्र है। रात में उसके पास किसी का फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकला।

फिर वह घर वापस नहीं आया। सुबह खोजबीन करने पर उसका शव मिला है। इधर यह भी पता चला है कि सुमित ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। उसे सप्लीमेंट्री आई थी एवं अभी अभी उसने सप्लीमेंट्री के पेपर भी दिए थे।