Sarni News : एमडी ने किया सारनी का दौरा, अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

Sarni News : एमडी ने किया सारनी का दौरा, अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

Sarni News : सारनी। शुक्रवार 23 नवंबर को जबलपुर शक्ति भवन के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह ने सारनी का दौरा किया। अलसुबह नगर के ग्राम देवता बाबा मठारदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्लांट के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके पहले सभी अधिकारियों को उनके कार्य को लेकर प्रोत्साहित किया। 10 नंबर इकाई के अनावृत ढाई सौ दिन विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित करने सभी को बधाई दी। ‌इसके बाद सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद कोल हैंडलिंग प्लांट का विशेषकर दौरा किया और अधिकारियों की बैठक ली।

गौरतलब रहे कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की ढाई ढाई सौ मेगावाट की इकाई क्रमांक 10 व 11 ने सतत 236 दिन विद्युत उत्पादन करने का प्रादेशिक रिकॉर्ड कायम कर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति में अहम योगदान दिया है। सारनी पावर हाउस की दोनों इकाइयों द्वारा विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड कायम करने पर जबलपुर शक्ति भवन के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह ने सारणी का दौरा कर प्लांट के मुख्य अभियंता समेत अधिकारियों को बधाई दी। विदित हो कि इकाई क्रमांक 11 ने 15 अक्टूबर से 6 जून 2023 तक 234 दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर 236 दिन 12 घंटे विद्युत उत्पादन सतत किया। वहीं इकाई क्रमांक 10 ने 15 अक्टूबर से 21 जून 2023 तक सतत विद्युत उत्पादन करते हुए ऐतिहासिक ढाई सौ दिन विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित स्थापित किया।