BJP Betul News: भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत सहभोज का किया आयोजन 

BJP Betul News: (बैतूल)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय सप्ताह 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इसी के तहत बैतूल भाजपा नगर के गंज व कोठीबाजार महिला मोर्चा मंडलों द्वारा विश्वकर्मा मंदिर गंज में लेखिका, शिक्षिका, कलाकार, कारीगर या सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली अनुसूचित जाति की बहनों के साथ सहभोज एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती तक प्रदेश में पार्टी द्वारा सामाजिक याय सप्ताह  मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने 10 अप्रैल को प्रदेश के सभी मंडल केंद्रो में सामाजिक समरसता सह सहभोज का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ सहभोज कार्यक्रम को सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे एवं नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने भी संबोधित करते हुए उन्हें लाडली बहना योजना एवं केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

इनका किया सम्मान

सामाजिक समरसता कार्यक्रम में नर्मदा डोंगरे, आशा खादीकर, प्रमिला मासौदकर, सुमन गुर्जर, मालती नागले, रीता खातरकर, शारदा पाटिल, किरण खातरकर, रेखा गुजरे, सरिता उईके, ज्योति डेहरिया, जया खातरकर, उमा पंडाग्रे, सरस्वती बचलें, अंजनी बेले सहित बैतूल नगर की अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों का सम्मान किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुशाभाऊ ठाकरे न्यास मप्र के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, बैतूल विधानसभा के विस्तारक केशव उर्मिल, सामाजिक समरसता कार्यक्रम प्रभारी वर्षा खाड़े, मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, जिला मंत्री सुनीता राठौर, ममता यादव जिला मीडिया प्रभारी कविता मालवी गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक सहित नगर की पार्षद बहने उपस्थित थी।