Betul News In Hindi : संदीप कुमार धुर्वे को फिर मिली जयस की कमान, जिला स्तरीय कार्यकारिणी का किया गठन 

Betul News In Hindi : संदीप कुमार धुर्वे को फिर मिली जयस की कमान, जिला स्तरीय कार्यकारिणी का किया गठन 

बैतूल। जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार धुर्वे को फिर से जयस की कमान मिली है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह पहले भी जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बधाई संदेशों का तांता लगा है। उल्लेखनीय है कि धुर्वे पहले भी संगठन में सेवा दे चुके हैं। सौम्य, मिलनसार स्वभाव के हैं। कार्यकर्ताओं को प्रेम और सम्मान देते हैं। वह कुशल नेतृत्वकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में जयस संगठन और मजबूत होगा। उनके चयन के लिए प्रदेश नेतृत्व बधाई का पात्र है।

जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें सर्वसम्मति से संदीप कुमार धुर्वे को जयस जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जयस संरक्षक राजा धुर्वे, जयस उपाध्यक्ष रितिक बाबा परते, जयस प्रभारी महेश शाह उइके, जयस कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील करोचे, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोड़िया, जयस प्रवक्ता डोमासिंग कुमरे, जयस कोषाध्यक्ष कपिल मर्सकोले, जयस आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, शिक्षा प्रभारी दिलीप पंद्राम, महासचिव सुरेंद्र टेकाम, लक्ष्मण नर्रे, प्रदीप उइके, नकुल टेकाम, विमलेश धुर्वे, महामंत्री धनराज इवने पट्टन, सोनू पांसे भैसदेही, उमेश सलामे आठनेर, मीडिया प्रभारी प्रशांत उइके, सौरभ सलामे, नगर अध्यक्ष राजू उइके को बनाया गया।

कार्यकारिणी गठित करने के लिए आयोजित बैठक में जयस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, उपाध्यक्ष लाकेश धुर्वे, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द धुर्वे, आठनेर अध्यक्ष धर्मपाल कवड़े, प्रभात पट्टन अध्यक्ष गुड्डू अहाके, घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष दीपक अहाके, जयस नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र धुर्वे, उपाध्यक्ष राजा इवने, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेश इरपाचे, चेतन सम्राट परते उपस्थित थे।