Betul Congress News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ‘आपत्तिजनक’ शब्द कहने पर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Betul  Congress News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को ‘आपत्तिजनक’ शब्द कहने पर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Betul Congress News : (बैतूल)। मुख्यमंत्री कमलनाथ को कथित रूप से अपशब्द कहे जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमला विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर पद से हटाने की मांग की।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि कमलनाथ के प्रति अपशब्दों का उपयोग कर संवैधानिक पद पर बैठे शिवराज सिंह चौहान ने अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है। उनके भीतर की सारी सभ्यता, मर्यादा और संस्कार समाप्त हो चुकी हैं। वह गुंडों की भाषा बोल रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति सजग नहीं है। जो जनता की आवाज उठा रहे हैं, उनकी आवाज दबाई जा रही है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन नेता का अपमान हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन जिस तरह मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के साथ किया, वह बेहद निंदनीय हैं। सरकार का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख जी, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, छन्नू बेले जी, संजय साहू, नीरज सोनी, जितेंद्र शर्मा,कन्हैय्या साहू, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुडे, शिवम सिंघ सोलंकी, सरफराज खान, नासिर खान, शुभम रावत, विनायक कापसे, अमन बेले,निगम बेले, नितिन सराटकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।