Betul Train Accident News: भोपाल से बैतूल आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

Betul Train Accident News: भोपाल से बैतूल आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहरBetul Train Accident News: (चिल्कापुर) भोपाल से बैतूल आ रहे एक युवक की बरखेड़ा के पास ट्रेन से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। यह युवक भैंसदेही ब्लॉक के गुदगांव (चिल्कापुर) का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंसदेही ब्लाक के ग्राम गुदगांव (चिल्कापुर) निवासी सुखदेव अड़लक के 27 वर्षीय सुपुत्र विकास अड़लक की ट्रेन से बैतूल आते समय बरखेड़ा के पास गिर जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। विकास के निधन का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह औबेदुल्लागंज में पीएम होने के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक विकास अड़लक का पार्थिव शरीर ग्राम गुदगांव पहुंचने पर स्थानीय पूर्णा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से संपूर्ण क्षेत्र में जबरदस्त शोक की लहर है। ग्राम के लोगों ने घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

 इस दुखद घटना पर सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता धनराज साहू, विधायक प्रतिनिधि अशोक अड़लक, सरपंच श्रीमती हेमलता फूलचंद लोखंडे एवं उप सरपंच श्रीमती पूनम विश्वनाथ बोड़खे ने गहरा दुख व्यक्त किया है।