Betul Suicide News: चाय नास्‍ता कर खेत गए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

Betul Suicide News: चाय नास्‍ता कर खेत गए युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
Credit: Social Media

Betul Suicide News: मुलताई क्षेत्र के ग्राम सांडिया में आज सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने खेत में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत पर बेटे का शव देखकर परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले को जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि सांड्या निवासी महेंद्र पुत्र गुणवंत देशमुख ( 26 साल) खेत में ही रहता था। आज सुबह वह अपने घर आया था और चाय नाश्ता करके वापस खेत चला गया। जब परिजन सुबह 11 बजे खेत गए, तो उन्होंने अपने बेटे का शव खेत में एक झाड़ पर टंगा हुआ दिखा।

परिजनों ने बताया कि बेटे महेंद्र ने रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर में किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि महेंद्र ने ऐसा किया, क्योंकि वह सुबह आकर चाय नाश्ता करके गया था और खुश था। उसकी मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।

साथ ही बताया कि महेंद्र खेती संभालता था व ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे कि वह आत्महत्या करें। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि महेंद्र फांसी लगा लेगा। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में लग गई है।