Betul Samachar: घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ओझाढाना में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 

Betul Samachar: घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ओझाढाना में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 

Betul Samachar:(बैतूल)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। ब्लाकों में चल रहे यह अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसी नेता हमलावर रुख अपना रहे हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र को दोषी ठहरा रहे हैं।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ओझाढाना में गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष पुष्पा पेंदाम ने बताया कि  कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता तक कांग्रेस के अब तक किए गए कार्य का लेखा-जोखा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिला कांग्रेस महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता चुनती है तो गैस सिलेंडर की कीमत मात्र 500 रहेगी।

माताओं, बहनों, वृद्धा पेंशन 1500 रुपए कर दी जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सोना राजपूत ने वार्ड की सभी महिलाओं सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार माना और मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक प्रभारी दुष्यंत महाले, पूर्व सरपंच नंदकिशोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक राठौड़, संतोष उईके, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र कवड़े, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, जिला महिला अध्यक्ष पुष्पा पेंदाम, जिला कांग्रेस महामंत्री सुरेंद्रसिंह राजपूत, सियाराम यादव, दिलीप यादव, सुशील धुर्वे, अनिकेत पाखरे आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।