CM Mohan Yadav : कांग्रेस के लिए भगवान राम काल्पनिक - डा.मोहन यादव

CM Mohan Yadav : कांग्रेस के लिए भगवान राम काल्पनिक – डा.मोहन यादव

Join WhatsApp group

CM Mohan Yadav : बैतूल। धर्म और आस्था की पवित्र भूमि मलाजपुर में आना मेरा सौभाग्य है, गुरूसाहब बाबा के द्वार से कभी कोई निराश नही लौटता आप लोगो ने 1996 से अब तक लगातार भाजपा से ही प्यार जताया है। आपके प्यार की वजह से ही 2014 में एक वोट से सैनिको का सम्मान बढा है। वहीं 2019 में आपने भाजपा को वोट किया तो आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है।

कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक बताती रही पूरे देश को पता है भगवान राम का जन्म सरयु किनारे अयोध्या में हुआ था,सिर्फ कांग्रेस को नही पता। उक्त उदगार प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने चिचोली के मलाजपुर में आयोजित जनसभा मे प्रगट किए। श्री यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जीयो और जीने दो के दर्शन पर पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। कोरोना के भीषड दौर में ना सिर्फ देश वासियों बल्कि अन्य देशो के लिए भी कोरोना की वैक्सीन मोदी सरकार ने उपलब्ध कराई।

CM Mohan Yadav : कांग्रेस के लिए भगवान राम काल्पनिक – डा.मोहन यादव

CM Mohan Yadav : कांग्रेस के लिए भगवान राम काल्पनिक - डा.मोहन यादव

कांग्रेस का काम अटकाना और भटकाना रहा भाजपा के राज में विकास को गति मिली है। बैतूल हरदा हरसूद में जहां सिंचाई के साधनो का निर्माण हुआ है वहीं 1 लाख 10 हजार प्रधानमंत्री आवास बनने से गरीबो को घर मिला है। 2024 के इस चुनाव में भी अधिक से अधिक मतदान कर मोदी जी को विजयी बनाना है। जिसके बाद अयोध्या में जैसे अब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में मुस्कुरा रहे है उसी तरह जन्माष्टमी पर अब मथूरा में मटकी फोडने की तैयारीयां है।

जन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने कहा कि मोदी सरकार के आने से आदिवासी समाज का मान और सम्मान लगातार बढ रहा है। मोदी जी ने हमारे समाज की बहन को राष्ट्रपति बनवाया है। कांग्रेस की सरकार जनजाती भाई बहनों को सिर्फ भ्रम में रखती रही है। आज 15 नवंबर को जनजाती गौरव दिवस के रूप में हम बीरसा मुंडा जी की जयंती मनाते है। प्रदेश में रानी दुर्गावती का स्मारक करोडों की लागत से बन रहा है।

एनीमिया और सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारीयों के लिए अलग से बजट है जनजाती समाज के राष्ट्र नायको को उचित स्थान मोदी सरकार में मिला है। गरीब का मोटा अनाज आज विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। जल जंगल और जमीन की समृद्वि और सुरक्षा के साथ साथ सुलभता के लिए मोदी सरकार जरूरी है जिसके लिए सभी को मतदान बढाने की जरूरत है।

जनसभा के दौरान ये रहे मंचासीन – प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल,लोकसभा चुनाव प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल, लोकसभा प्रभारी भरत सिंह राजपुत, लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक गंगा उइके, डा.योेगेश पंडाग्रे, चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्रसिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व विधायक रामजीलाल उइके, मंगलसिंग धुर्वे, गीता उइके, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिलसिंह कुशवाह, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, शंकरराव चढोकार, जनपद अध्यक्ष शाहपुर शिवशंकर मवासे, उपाध्यक्ष रोशनी ठाकुर, जनपद अध्यक्ष भीमपुर भैयालाल इरपाचे, उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्दे, जिला पंचायत सदस्य विल्किस बारस्कर, सावित्री शिवराज उइके, नगर परिषद चिचोली अध्यक्ष वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आवंलेकर, नगर परिषद अध्यक्ष शाहपुर रोहित नायक, मंडल अध्यक्ष नितेश आवंलेकर, राजेन्द्र यादव, राजेश परते, विशाल सिंह ठाकुर, मनीष कुमरे, राजेश मेहतो, नितिन बारस्कर, अनिल उइके, कृष्णा यादव, मंडल प्रभारी दीपक सलूजा, अबिजर हुसैन, रंजीत सिंह, आनंद प्रजापति, इंद्रपाल पुण्डे, तपन मालवीय, मोर्चा जिला महामंत्री संतोष टेकाम विशेषरूप से मौजूद रहे। जनसभा का संचालन जिला मंत्री शक्ति गणपति धुर्वे, एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव ने व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।