Ramayan: नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। अप्रैल की शुरुआत से एक्टर्स ने शूटिंग शुरू कर दी थी। रणबीर कपूर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे थे। अब सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं जिन्होंने फिल्म के लिए फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। इसी सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें साई पल्लवी सीता और रणबीर राम के किरदार में नज़र आ रहे हैं।
Ramayan: ‘रामायण’ के सेट से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की तस्वीरें हुई लीक, ‘राम’ और ‘सीता’ को देख फैंस हुए खुश
रणबीर कपूर-साई पल्लवी के लुक हुए लीक
फिल्म ‘रामायण’ के सेट्स से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें उन्हें भगवान राम और मां सीता के अवतार में देखा जा सकता है। असल में ‘रामायण’ के सेट से तस्वीरें एक बार फिर जूम टीवी के हाथ आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन्हें शेयर किया है।
तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते दिख रहे हैं। दोनों ने मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट पहने हैं। नेचुरल मेकअप के साथ साई पल्लवी ने पर्पल साड़ी पहनी है। इसके साथ गोल्डन और मैरून दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। तो वहीं रणबीर पर्पल धोती के साथ गोल्डन और मैरून शॉल ली हुई है।
Superstar RANBIR KAPOOR and SAI PALLAVI on the sets of RAMAYANA as RAM & SITA.
Biggest Project of Indian Cinema🔥🔥🔥😍😍😍 pic.twitter.com/TsZ0fzNS8N
— Advait (@Advait_RK) April 27, 2024
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
सीता के रूप में साई पल्लवी ने तो दिल ही जीत लिया है। उन्होंने भी मरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। गल में हाल, माथे पर टीका और हाथ में सोने के कंगन पहने साई माता सीता के रोल में खूब जच रही हैं। फिल्म की लीड स्टारकास्ट का लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों पर नेटिजंस अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं, हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि सीता के रोल में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को भी लिया जा सकता था। वहीं कुछ लोगों ने साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जोड़ी को मिसमैच टैग भी दिया। अब देखना ये है कि फिल्म की अन्य स्टारकास्ट में कौन-कौन शामिल है।
Source – Internet
- यह भी पढ़ें : Honey And Garlic Health Benefits: शहद और लहसुन को खाने के हैं जबरदस्त फायदे, बीमारियां रहेगी कोसों दूर
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बॉलीवुड/मनोरंजन (Bollywood) की खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।
Leave a Reply