Betul Accident News: अचानक सड़क पर बाइक स्लिप होने से हादसा, 3 लोग घायल

Betul Accident News: अचानक सड़क पर बाइक स्लिप होने से हादसा, 3 लोग घायल

Join WhatsApp group

Betul Accident News: रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम निपटाकर वापस अपने गांव जाते समय गुरुवार दोपहर 3 बजे एक बाइक स्लिप हो गई, जिससे बाइक पर सवार पिता और उसकी पुत्री सहित एक अन्य बालक बुरी तरह घायल हो गए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उन्हें बैतूल रेफर किया गया है।

संजीवनी 108 के ईएमटी महेश झलिये ने बताया कि मोही के पास अचानक बाइक स्लिप होने से सुनील पिता साहेबराव खंडारे उम्र 40 साल निवासी मालेगांव, लक्ष्मी खंडारे पिता सुनील 14 वर्ष साल, प्रियांशु वागमारे पिता संजय उम्र 15 साल निवासी मालेगांव बुरी तरह घायल हो गए।

Betul Accident News: अचानक सड़क पर बाइक स्लिप होने से हादसा, 3 लोग घायल

Betul Accident News: अचानक सड़क पर बाइक स्लिप होने से हादसा, 3 लोग घायल

महेश ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज गति में थी और बाइक पर दोनों तरफ झोले बंधे हुए थे। ऐसे में बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक स्लिप हो गई। इसके कारण लगभग 10 फीट तक बाइक सवार घिसतते रहे और घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने संजीवनी 108 को इसकी सूचना दी।

108 एम्बुलेंस के ईएमटी महेश झलिये ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से सुनील को बैतूल रेफर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।