Very Funny Jokes : टिंकू को परेशान देखकर पिंकू ने उससे पूछा क्या हुआ भाई आज इतने...

Very Funny Jokes : टिंकू को परेशान देखकर पिंकू ने उससे पूछा क्या हुआ भाई आज इतने…

Join WhatsApp group

Very Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में हर कोई हंसना भूल ही गया है, लेकिन हंसी-मजाक से जीवन में सकारात्मक (Positive) आती है और मन भी हमेशा प्रसन्न रहता है। हमेशा हंसी मजाक करना चाहिए जिससे आप तनाव मुक्त (stress free) और हरदम मुस्कुराते (smiling) हुए ही रहेंगे। इस तनाव भरी जिंदगी में हंसना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (funny jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुक पाएंगी।

हंसने के कई सारे फायदे हैं, चेहरे पर रौनक आती है, मन खुशमिजाज हो जाता है, कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप अपना मूड (Mood)और माइंड फ्रेश (mind fresh) करना चाहते हैं तो चलिए फिर पढ़ते हैं इन मजेदार चुटकुलों (Majedar Chutkule) को, जिसे पढ़कर हंसी कंट्रोल (Hindi Jokes) नहीं कर पाएंगे…

पढ़े मजेदार जोक्‍स – हंसना जरूरी है (Very Funny Jokes)

एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी…
लड़का – हेलो…
लड़की – हाय… क्या कर रहे हो…?
लड़का – मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।
लड़की – वाओ… तुम कितने स्वीट हो…!
लड़का – हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं…!

टिंकू को परेशान देखकर पिंकू ने उससे पूछा
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
टिंकू- यार आज धमकी भरा लेटर मिला है।
उसमें लिखा है… मेरी बीवी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
पिंकू- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीवी को।
टिंकू- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसलिए समझ नहीं आ रहा,
किसकी बीवी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।
फिर क्या था पिंकू की हंसी बंद नहीं हो रही।

पति पूरी रात घर से गायब रहा
और सुबह-सुबह वह वापस लौटा
पत्नी ने गुस्से में कहा- सुबह के 7 बज रहे हैं,
अब किसलिए आए हो
पति ने बेहद शांत स्वर में
कहा- पगली नाश्ता करने के लिए आया हूं

टीसी – ये विकलांग लोगों का डिब्बा है,
इसमें क्यों सफर कर रहे हो…?
यात्री – जी सर मेरे साथ ये है।
टीसी – ये तो आम है।
यात्री – जी हां, लेकिन ये लंगड़ा आम है…!

साइंस की क्लास चल रही थी और पप्पू सो रहा था।
टीचर- पप्पू क्या हो रहा है ये सब
पप्पू- कुछ नहीं सर
टीचर- क्लास में सो रहे हो क्या ?
पप्पू- नहीं, सर गुरुत्वाकर्षण से सर नीचे गिर रहा है।
पप्पू की बात सुनकर टीचर मन ही मन हंसने लगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। जोक्‍स/चुटकुले (Jokes) की खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।