Surya Grahan 2024: कल सूर्य ग्रहण से धरती पर छाएंगा अंधेरा, जानें सूतक काल का समय

Surya Grahan 2024: कल सूर्य ग्रहण से धरती पर छाएंगा अंधेरा, जानें सूतक काल का समय

Join WhatsApp group

Surya Grahan 2024: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse 2024) होगा जो काफी लंबे समय तक रहने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऐसा सूर्यग्रहण लगभग पचास वर्ष के बाद लग रहा है।

इस सूर्यग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 25 मिनट की होगी। इसमें से तकरीबन साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा जिस दौरान धरती पर अंधेरा छाया रहेगा। ये सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और सूतक काल मान्य होगा या नहीं, आइए जानते हैं इस बारे में।

Surya Grahan 2024: कल सूर्य ग्रहण से धरती पर छाएंगा अंधेरा, जानें सूतक काल का समय

सूर्य ग्रहण सूतक काल समय 2024

8 अप्रैल 2024 के सूर्य ग्रहण का सूतक 8 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति ग्रहण समाप्त होने के साथ होगी।

54 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अपने आप में ही खास माना जा रहा है। 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और ये काफी लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। इस दिन सूर्य लगभग 4।29 मिनट तक ढका रहेगा, जिसका संयोग पूरे 54 साल बाद बना है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

बल्कि, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिण प्रशांत महासागर से होगी। इससे पहले इस तरह का सूर्य ग्रहण वर्ष 1970 में दिखा था और अगली बार साल 2078 में दिखेगा।

सूर्यग्रहण पर खाने-पीने से जुड़ी मान्यताएं

* सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

* इस दौरान खाना-पीना मना होता है।

* गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी छीलना, काटना नहीं चाहिए।

* माना जाता है कि पानी में कुछ बूंदे तुलसी के या पत्ते डालकर इसे उबाल कर पीना चाहिए।

* वे लोग जो बीमार हैं या जो बुजुर्ग हैं उन्हें इस दौरान उपवास नहीं करना चाहिए।

* इस दौरान खाने में आप मेवे ले सकते हैं। यह कम मात्रा में खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी देंगे।

* महिलाओं को ग्रहण के दौरान सात्विक भोजन लेने की सलाह दी जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। धर्म/अध्‍यात्‍म (Religion/Spirituality) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।