Dog Attack: पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा, दो गंभीर

Dog Attack: पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा, दो गंभीर

Join WhatsApp group

Dog Attack: मुलताई इलाके के कुजबा और खेड़ली में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत है। कुत्ते ने करीब एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। उसके काटने से जख्मी हुए दो लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ितों के मुताबिक सुबह शौच जाते समय कुत्ते ने अचानक उन पर हमला किया। यह इतना अप्रत्याशित था की बचने का मौका ही नहीं मिला। उसने हाथ, कंधे और गले पर काट कर कई जख्म बना दिए। पीड़ित जगदीश ने बताया कि इस कुत्ते में उनके परिजन महिलाओं को भी काटा है।

जबकि कुचबा, खेड़ली और बांगा के राहगीरों को भी अपना शिकार बनाया है। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए करीब एक दर्जन लोग आज अलग अलग समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुल्ताई पहुंचे। लेकिन यहां रेबीज के इंजेक्शन न होने के कारण उन्हें निजी और जिला अस्पताल का रुख करना पड़ा।

Dog Attack: पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा, दो गंभीर

बताया जा रहा है, कुत्ते के इस हमले में गांव के करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। जिसमें जगदीश उइके (50) व निवासी ग्राम खेड़ली बाजार और मानिक उमराव (45) निवासी ग्राम कुजबा तहसील मुलताई पागल कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पागल कुत्ते के हमले के बाद दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में परिजनों ने मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल दोनों घायलों को जिला अस्पताल बैतूल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं अन्य घायलों ने प्राइवेट में अपना इलाज करवाया है। घायलों में महिला पुरुष दोनों शामिल।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें। बैतूल (Betul Latest News) की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे taptidarshan.com से।