Betul Today News: बूथ सशक्तिकरण के कारण ही पंच से प्रधानमंत्री भाजपा के – बबला शुक्ला

Betul Today News: बूथ सशक्तिकरण के कारण ही पंच से प्रधानमंत्री भाजपा के - बबला शुक्लाBetul Today News:(बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान -2 के तीसरे दिन गुरूवार को पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैतूलबाजार मंडल के ग्राम जावरा के बूथ क्रमांक 223,224 सांईखंडारा (परतापुर) के बूथ क्रमांक 166 और सोहागपुर के 160 बूथ क्रमांक के कार्यकर्ता के साथ बैठक कर संवाद किया। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओ से बूथ मजबूती के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर पर चर्चा की। दौरे में पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल प्रभारी अशोक नागले, मंडलअध्यक्ष सुनील पंवार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल भी साथ में रहे। श्री शुक्ला ने बूथ के कार्यकर्ताओ से कहा कि पार्टी ने बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र दिया है।

उन्होने कहा कि आज पंच से प्रधानमंत्री तक भाजपा ही भाजपा है। श्री शुक्ला ने कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इसीलिए लंबे समय तक भाजपा की सरकार रहना चाहिए। इस कार्य में बूथ का सशक्तिकरण ही सबसे उत्तम उपाय है। उन्होने कहा कि 14 मार्च से शुरू हुए अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार के हितग्राहियो से संपर्क करे और उन्हे बताए कि उन्हे जो योजना का लाभ मिला वह भाजपा ने दिया। इस तरह चुनाव पूर्व ही हमारा सघन संपर्क भी होगा। इस दौरान उन्होने बूथ पर होने वाले करणीय कार्य भी विस्तार से बताए। बैठको में बूथ अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, गोविंद कवडकर (जावरा), मदन पंद्राम (परतापुर), मुकेश राठौर (सोहागपुर), सेवाराम सूर्यवंशी ,लीलाधर साकरे, योगेश वर्मा, नपाउपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड सहित बूथ व पन्ना समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Betul Today News: बूथ सशक्तिकरण के कारण ही पंच से प्रधानमंत्री भाजपा के - बबला शुक्ला

अभियान प्रभारी पहुंचे बूथ समिति की बैठक में 

भाजपा जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक अभियान के जिला प्रभारी कमलेश सिंह ने गुरूवार को घोडाडोगरी मंडल के शक्ति केन्द्र क्रमांक 2 के अंतर्गत बूथ क्रमांक 103 की बूथ व पन्ना समिति की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा की। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओ से अभियान की शत -प्रतिशत सफलता के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा। इस दौरान विस्तारक राकेश अरोरा, प्रभारी नारायण मालवीय, संयोजक कपिल राठौर , सह संयोजक प्रदीप शर्मा ,बूथ महामंत्री रूपेश वरकडे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।