Pankaj Udhas Death: एंटरटेनमेंट जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 32 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज उधास की बेटी ने सिंगर की मौत की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि बहुत दुख के साथ हमें यह आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
लंबे समय से थे बीमार-Pankaj Udhas Death
पंकज उधास के पीआर के मुताबिक उनका निधन 26 फरवरी सुबह 11:00 बजे ब्रिज कैंडी अस्पताल में हुआ। कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पंकज उधास के निधन की खबर का पता चलते ही म्यूजिक जगत में मातम पसर गया। पंकज उधास के निधन से उनके फैन गमगीन हो गए हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर नाम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
View this post on Instagram
यह भी पढें – MP News : बड़ी खबर- 3 साल से पदस्थ अधिकारियों की चुनाव आयोग ने मांगी जानकारी, कलेक्टर-एसपी से बुलाई रिपोर्ट
सोनू निगम, शंकर महादेवन ने दी श्रद्धांजलि -Pankaj Udhas Death
पंकज उधास के निधन की जानकारी मिलने पर हर कोई इस वक्त सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि म्यूजिक जगत के लिए यह बड़ा नुकसान है। इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। इसी के साथ सोनू निगम में भी पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा हैं।
Leave a Reply