Betul Samachar: मजदूर ने घर में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, पत्नी गई थी जानवर चराने

Betul Samachar: मजदूर ने घर में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, पत्नी गई थी जानवर चराने
Betul Samachar: मजदूर ने घर में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती, पत्नी गई थी जानवर चराने

Husband Wife Jokes : पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूँ ? पति- हाँ …..

Betul Samachar: मजदूरी कर कल घर लौटे एक मजदूर युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन भी नही बता पा रहे है की उसने जहर क्यों खाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल उसके बयान नहीं हो सके। मामला आठनेर थाना इलाके का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामराव कुमरे (40) निवासी ग्राम वडाली तहसील आठनेर (Betul Samachar) शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे के आसपास घर में अकेला था। वहीं युवक की पत्नी अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए जंगल गई हुई थी। तभी मौका पाकर युवक ने घर में अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

जब युवक को इससे घबराहट और उल्टियां शुरू हुई तो इसकी जानकारी परिजनों को लगी। परिजन युवक (Betul Samachar) को गंभीर हालत में पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन प्राइवेट वाहन की सहायता से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया है।\

जहां पर डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक की पत्नी ने बताया (Betul Samachar) की उसने किन कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वह नहीं जानती कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह कल ही मजदूरी कर बाहर से लौटा था।