United India Day: जिले भर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया, मशाल यात्रा निकाली

United India Day : जिले भर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया, मशाल यात्रा निकाली

United India Day : (बैतूल)। जिले के सभी प्रखंड केंदों पर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने बताया कि जिला बैतूल केंद्र पर नगर प्रखंड में प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व माता मंदिर गंज के प्रांगण में समस्त कार्यकर्ताओं को प्रांत गोरक्षा द्वारा संबोधित कर बताया कि अखंड भारत संकल्प दिवस के दिन हजारों वर्ष पूर्व अखंड भारत के स्वरूप को पुनः प्राप्त करने के लिए समस्त कार्यकर्ता, समाज बंधु संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन नगर मंत्री प्रकाश गारवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसी तरह शाहपुर प्रखंड में शाहपुर प्रखंड प्रभारी जिला धर्म प्रसार  संयोजक श्याम राठौड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्याम जी राठौर उपस्थित रहे। घोडोंगरी प्रखंड में प्रखंड प्रभारी मिथुन राठौर के मार्गदर्शन में अखंड भारत संकल्प दिवस रानीपुर ग्राम में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे उपस्थित रहे। चिचोली प्रखंड में प्रखंड संयोजक यश वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रखंड प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित किया। भैंसदेही प्रखंड में प्रखंड प्रभारी जिला समंत्री मनीष रघुवंशी एवं राजू ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मनीष रघुवंशी उपस्थित रहे। बैतूल ग्रामीण प्रखंड में अखंड भारत संकल्प दिवस ग्राम बडोरा में प्रखंड प्रभारी जिला संयोजक दुर्गेश भारती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री राजेश प्रजापति उपस्थित रहे।

सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे यह पदाधिकारी (United India Day)

जिले में आयोजित सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सह संयोजक चंचल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला समंत्री मनीष रघुवंशी, राजू ठाकुर, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, धर्म प्रसार संयोजक श्याम राठौर, प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश रावत, जिला सहसंयोजक मोनू यादव, बालोउपासना प्रमुख धनराज बड़ौदे, सुरक्षा प्रमुख सतनाम बावरा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख देवाशीष साहू, महाविद्यालय प्रमुख गौरव राने, राष्ट्रीय गौ रक्षा आंदोलन जिला प्रमुख अजय डिगरसे, धर्म यात्रा महा संघ प्रमुख कृष्ण गोपाल पाराशर, नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, सा मंत्री भावेश विश्वकर्मा, संयोजक आशीष कसरादे, सहसंयोजक भोला मारुति, गौरक्षा प्रमुख आशीष चंदेल, ग्रामीण प्रखंड से अध्यक्ष रामेश्वर भारती, मंत्री राजेश चौहान सा मंत्री अलकेश चावडे, दीपेश वाघमारे, सासेवा प्रमुख रजनीश प्रजापति, गौ रक्षा प्रमुख दौलत यादव, सुरक्षा प्रमुख विकास अहाके, घोड़ाडोंगरी प्रखंड से प्रखंड मंत्री मिथुन राठौर, ऋषभ मालवीय, चिंटू साहू, संदीप राठौर, आयुष नायक, आर्यन नायक, आदित्य साहू, विशाल पांडे, राहुल राठौर, आशीष राठौर, रविराज धनरेकर, आयुष राठौर, पीयूष राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चिचोली प्रखंड से जिला उपाध्यक्ष रवि वर्मा प्रखंड मंत्री निहाल खरे, प्रखंड संयोजक यश वर्मा, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु लोखंडे, प्रखंड अखाड़ा प्रमुख आयुष देशमुख, खंड संयोजक रामराज मेहरा, खंड  गौ रक्षा प्रमुख लोकेश यादव एवं जतिन आर्य, साहिल सोनी, विशाल प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता शाहपुर प्रखंड से श्याम राठौड़, कृष्ण गोपाल पाराशर, प्रखंड उपाध्यक्ष भगवत पहाड़े, मंत्री शुभम चौरे, संयोजक पवन यादव, सह मंत्री ऋतिक प्रजापति, ऋषभ उपाध्याय, विकास चौरे, विकास मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भैंसदेही प्रखंड से आशुतोष त्रिवेदी, विक्की बाजपेई, प्रज्वल बाजपेई, शुभम राठौड़, शुभम बाथरी, सौरभ राठौर, नवीन विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।